
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के लोहार लाइन निवासी 33 वर्षीय ज्योति शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी शादी करीब छह महीने पहले परसुडीह के गोलपहाड़ी में हुयी थी. वह एमए की परीक्षा देने बीते दिनों अपने मायके आयी थी. उसी दौरान सोमवार की शाम उसने फंदे से लटकर जान दे दी. इस मामले में उसके मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुये गोलमुरी थाना में मामला दर्ज कराया है.
आरोपियो में ज्योति का पति ललन शर्मा, उसका भाई सुमन शर्मा और उसकी पत्नी शामिल है. उन पर एकराय होकर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप है, जिससे त्रस्त होकर उसने आत्महत्या कर ली. इस मामले में ज्योति के मायके पक्ष का कहना है कि उसने बीते शनिवार को एमए की परीक्षा दी. वह घर आने के बाद किसी से बात नहीं करती थी. घटना से पहले वह अपने कमरे में गयी थी. उसके बाद जब काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो घरवाले कमरे में घुसे, जहां ज्योति फंदे से लटकती पाई गयी. इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी गई. इस बीच सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है. ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.
इसे भी पढ़ें – रांची में युवक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस




