ChaibasaJharkhand

Chaibasa: नक्सलियों के 5 बंकर ध्वस्त

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, सीआरपीएफ , कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है. अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को लगातार सफलता भी मिल रही है. नक्सलियों के द्वारा छिपने के लिए बनाए गए 5 बंकर को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया. पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन के द्वारा 4 मार्च से एक विशेष संयुक्त अभियान के तहत छोटानागरा और जराइकेला थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान 10 मार्च को जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरू के पास नक्सलियों द्वारा बनाए गए पांच बंकर को बरामद किया गया. बंकर को लकड़ी का मोटा बोटा देकर ऊपर से पत्ता ढक दिया गया था, ताकि सुरक्षाबल इसे खोज न सकें, लेकिन जवानों ने बंकर को खोजा भी और कर ध्वस्त भी कर दिया.

Related Articles

Back to top button