Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा में जब स्कूली बच्चों को सड़क में मिले डेढ़ लाख रुपये,जानिए फिर क्या हुआ

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह बाजार के मस्जिद से पहले लगभग 300 फीट दूर मुख्य सड़क में मंगलवार को बस पर चढ़ने के क्रम में एक व्यक्ति का डेढ़ लाख रुपये 500- 500 रुपये नोट वाला तीन बंडल गिर गया. उक्त व्यक्ति देख नहीं सका. इसी बीच स्कूली छात्र सूरज और दो तीन अन्य बच्चों की नजर पैसे के बंडल पर पड़ी और पैसे उठा लिया. इतने में एक महिला समलडीह निवासी बंगाली की मां ने बच्चों को पैसा उठाते देख बच्चों को डरा धमका कर पैसा ले लिया और 500 का नोट खुला कर एक बच्चे को 200 रुपये देकर भगा दिया. इसकी जानकारी जब बच्चों ने अपने घर बलीमहरी जाकर घरवालों को दी तो बच्चे के घर के कई सदस्य उक्त महिला के घर समलडीह पहुंच कर पैसे की मांग करने लगे, लेकिन महिला ने पैसा देने से इनकार किया. इस बीच बच्चे व उसके घर वालों ने इसकी जानकारी सतगावां थाना को दी. सतगावां पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उक्त महिला को थाना बुलाया गया.फिलहाल रुपये किसके हैं, यह जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है.

इसे भी पढ़े: छोटी उम्र में ही पिता को समर्पित अपनी पहली पुस्तक से चर्चित हो रहा है कोडरमा का रोहित भाटिया

Related Articles

Back to top button