
Ranchi : राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार में खराब प्रदर्शन करनेवाले तीन जिलों के उपायुक्तों व उपविकास आयुक्तों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. 15 नवंबर से शुरू हुआ कार्यक्रम 29 दिसंबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार की 18 महत्वपूर्ण योजनाओं का ऑन द स्पॉट आवेदन प्राप्त कर निष्पादन-स्वीकृति इत्यादि दी जा रहा है. इनमें पलामू जिला महज 0.94 प्रतिशत, प.सिंहभूम जिला 0.82 प्रतिशत व सबसे फिसड्डी चतरा जिला जहां सिर्फ 0.66 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा करने पर इन जिलों के अधिकारियों पर सरकार ने नकेल कसी है. 14 दिसंबर को राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा थी. फिसड्डी जिले के अधिकारियों पर कड़ी नारजागी भी जतायी थी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश भी दिया है और कार्यक्रम की सफलता के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भी दिये हैं. सभी जिलों से प्रगति प्रतिवेदन भी मांगा है.
योजना क्रियान्वयन में सिमडेगा टॉप पर
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सिमडेगा जिला सबसे टॉप पर है. सिमडेगा ने अब तक 29 फीसदी व जामताड़ा जिला ने 20 व लोहरदगा ने 16 फीसदी आवेदनों का निपटारा किया है.
इसे भी पढ़ें – कैबिनेट का फैसलाः झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को नियुक्ति में पांच फीसदी क्षैतिज आरक्षण



