Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#LaluPrasad का इलाज कर रहे डॉक्टर के वार्ड में पाया गया कोरोना पॉजिटिव

Ranchi: राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा रहा है. सोमवार को अब तक कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं.

पहली पाली की रिपोर्ट में जिन लोगों की रिपोर्ट आयी थी उनमें स्टेशन रोड निवासी 78 वर्षीय वृद्ध भी शामिल थे. ये पिछले 15 दिनों से रिम्स के औषधी विभाग के डॉ उमेश प्रसाद के वार्ड में भर्ती थे. डॉ उमेश प्रसाद ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – आसान शब्दों में समझें, तीन कंपनियों के झगड़े में कैसे सामने आ गया रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट किट खरीद का घपला

वार्ड में कार्यरत लोगों के लिये जायेंगे सैंपल

उनके वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद उन्होंने रिम्स प्रशासन से कहा कि उन्हें क्वारंटाइन कर दिया जाये. उनके समेत उस वार्ड में कार्यरत सभी लोगों के सैंपल लिये जायेंगे.

उस मरीज को संक्रमण कहां से हुआ इसकी अभी जांच की जा रही है. इस खबर के बाद औषधी वार्ड को सैनिटाइज किया गया है.

यह व्यक्ति चुटिया के पास किसी मामले को लेकर अनशन पर बैठा हुआ था. यह मंदिर का पुजारी बताया जा रहा है. प्रशासन ने इस वहां से रिम्स में एडमिट कराया था.

इस मरीज को सीआइपी भेजे जाने की तैयारी थी. सीआइपी ने भर्ती करने से पहले उसका कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा. इसके बाद उसकी जांच की गयी. जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकल आया.

उल्लेखनीय है कि रिम्स की कई नर्सें भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें – अनुरोध करने के बाद भी PM से बात करने वाले मुख्यमंत्रियों में #JharkhandCM का नहीं था नाम: हेमंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button