DhanbadJharkhand

कोरोना को मात देने वाले दोनों मरीज को सोमवार शाम कोविड 19 अस्पताल से मिली छुट्टी

Dhanbad : धनबाद फिलहाल कोरोना मुक्त हो गया है. दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है. दोनो कोरोना योद्धाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज की सभी रिपोर्ट निगेटिव आयी है.यही नहीं, इसके साथ वाले लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव ही आयी है. इस बात की पुष्टि धनबाद उपायुक्त अमित कुमार ने की है. दोनों कोरोना योद्धाओ को धनबाद के कोविड – 19 के अस्पातल से सोमवार को छुट्टी दे दी गयी है.

इसे भी पढ़ेंः आसान शब्दों में समझें, तीन कंपनियों के झगड़े में कैसे सामने आ गया रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट किट खरीद का घपला

अब दोनों कोरोना योद्धा अपने घरों में ही रहेंगे

आपको बता दें कि धनबाद के कुमारधुबी से 16 अप्रैल को पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी और 19 अप्रैल को धनबाद के हीरापुर से दूसरे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद दोनों को धनबाद बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल के कोविड – 19 में रखा गया था. उपायुक्त ने बताया कि दोनो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने बहुत जल्द कोरोना को मात दी है. ये धनबाद के लिए बहुत ही राहत भरी खबर है. अब दोनों कोरोना योद्धा 14 दिन के लिए होम कोरेंटाइन में रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown : गिरिडीह के स्टील उद्योग की स्थिति बिगड़ी, सबसे बड़े चाईना प्लांट ने मजदूरों के भुगतान पर हाथ खड़े किये

दोनों योद्धाओं को डीसी ने बुके और फल दिये

तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों को दी गयी. विदाई के साथ ही उपायुक्त ने दोनो कोरोना योद्धाओं को बुके और फल भी दिये. इस मौके पर डॉक्टर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, बीसीसीएल के सीएमडी, धनबाद उपायुक्त के साथ – साथ जिले के वरीय अधिकारी भी थे मौजूद. सभी लोगों ने दोनों को भव्य विदाई दी. तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों को विदाई दी गयी.

इसे भी पढ़ेंः रिम्स के औषधी विभाग में भर्ती 78 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव, औधषी वार्ड को किया गया सैनिटाइज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button