
Ghatshila: घर वापसी के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बलमुचू अपने चुनावी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरा. कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया. घाटशिला, मुसाबनी एवं जादूगोड़ा में समर्थकों ने भारी उत्साह के बीच स्वागत किया.
बलमुचू की ढाई साल बाद कांग्रेस में वापसी हुयी है. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से बलमुचू का पुराना एवं खास रिश्ता है. वे वर्ष 1995- 2009 तक तीन दफा विधायक रहे. जादूगोड़ा में उनका स्वागत इंटक से सम्बद्ध जादूगोड़ा लेबर यूनियन के प्रतिनिधि सीनू राव ने किया. इसके अलावे शमशेर खान ने सुरदा क्रॉसिंग में उनका अपने समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया. जिसके बाद बाइक पर सवार होकर जुलूस की शक्ल में डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू सुरदा राजीव चौक पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. जिसके बाद उनका काफिला मुसाबनी बिरसा उद्यान पहुंचा जहां उन्होंने बिरसा मुंडा को नमन किया और जुलूस की शक्ल में अस्पताल चौक पहुंचे. यहां यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव मोहम्मद जकरिया सालीब के नेतृत्व में युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ा बजाकर फूल मालाओं से लाद दिया. इस बीच उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सिदो कान्हू और यूनियन नेता अब्दुल बारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की.
भरोसे के लिए कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार
ढोल -नगाड़ों के साथ जुलूस मुसाबनी मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने मुझ पर दोबारा विश्वास कर मुझे मौका दिया है. मैं अपनी गलतियों को सुधारते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा. उन्होंने सभी कांग्रेसियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह मेरी कर्मभूमि है. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से मैं तीन बार विधायक रहा हूं. इसलिए कांग्रेस पार्टी में दूसरी पारी की शुरुआत करने के सबसे पहले मैं अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलने आया हूं. उन्होंने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद किया.
इनकी रही कार्यक्रमों में मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्यरूप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न प्रसाद, शमशेर खान, सिकंदर शाह, बबलू सिंह, हिदायत हुसैन, गुरुदास मुर्मू, राजेंद्र पासवान, मोहम्मद साबिर, मुन्ना मुखी, दुर्गापाल, शंकर महाली, दसमात टूडू, मनीष बाग, जावेद अकरम, आनंद बारीक, साकिब असलम, राहुल मुखी, देवाशीष सिंह, पतिनाथन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के सरकारी विभागों में कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कई कर्मियों की सेवा नियमित करने की तैयारी




