
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद टाइगर मोबाइल के सिपाही ने अपने भाइयों के साथ सेल-परचेज कारोबारी एवं उसके भाई पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. मामले की फरियाद लेकर कारोबारी के परिवार की महिलाएं शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी से आरोपी सिपाही और उसके भाइयों पर कार्रवाई करने की मांग की. घटना गुरुवार शाम की है .
आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 3 रहीम पैलेस में सेल- परचेस कारोबारी अब्दुल रज्जाक और फारुख दोनों भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं. वही रहीम पैलेस के चौथे तल्ले में टाइगर मोबाइल का सिपाही सलमान भी रहता है. घायल अब्दुल रज्जाक की पत्नी गुलशन परवीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिपाही अपनी दबंगता दिखाने के लिए हमेशा फ्लैट के लोगों और उनके पति के साथ विवाद करता रहता है. इसी के तहत पिछले कुछ महीनों से पार्किंग में गाड़ी लगाने को लेकर विवाद कर रहा था. घटना के समय अब्दुल रज्जाक फ्लैट से नीचे उतरा था. इसी बीच सलमान, अरमान और फैजान तीनों भाइ रॉड से उसकी पिटाई करने लगे. बीच-बचाव करने गए फारुख की भी उन लोगों ने पिटाई कर दी. इसी बीच सिपाही सलमान ने अपने सर्विस रिवाल्वर के बट से मारकर रजाक को घायल कर दिया.
एसएसपी को सौंपा वीडियो फुटेज
किसी ने मारपीट की पूरी घटना का वीडियो बना लिया. घटना के बाद लहूलुहान हालत में पड़े दोनों भाइयों को परिवार वालों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है जहां अब्दुल रज्कजा की गंभीर हालत को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया. घायल परिवार की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और एसएसपी को वीडियो फुटेज दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.




