
Giridih : शहर में कोरोना के 8 नए मामले सामने आये हैं. अस्पताल प्रबंधन की माने तो शाम तक कोरोना के आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है. गिरिडीह में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जो स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती है.
कोरोना का नए मामलों में मकतपुर से एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है. तो वही जिला आपूर्ति पदाधिकारी भी कोरोना की जद में आ गये हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी भी कोरोना का वैक्सीनेशन का दोनों डोज ले चुके हैं. वैक्सीन लेने के बाद कोरोना की जद में आने वाले ये गिरिडीह के दूसरे व्यक्ति हैं. इससे पहले डुमरी बीडीओ भी कोरोना वैक्सीन लेने के बाद कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. गिरिडीह में एक 68 वर्षिय संक्रमित को सांस लेने में हो रहे तकलीफ है. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स में रेफर किया गया है.




