
Ranchi: सेंट्रल बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई अब उन्हीं 29 विषयों की बोर्ड परीक्षा लेगा जो 10वीं और 12वीं के बाद एडमिशन के लिए जरूरी होती है.
गौरतलब है कि ऐसे पांच से छह विषय ही होते हैं, जो बोर्ड का रिजल्ट बनाने में अहम भूमिका रखते हैं. भाषा का पेपर राज्यों से अनुसार बदलता जाता है. इस तरह से कुछ 29 विषय ऐसे होते हैं, जिनकी परीक्षा लेकर उनके अंकों के आधार पर रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- #Corona_Crisis: पीएम मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्री से बात, कहा- मिलकर लड़ेंगे
क्या कहना है एचआरडी मंत्री का
केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं केवल 29 मुख्य विषयों के लिए आयोजित करेगी जो कि प्रोन्नत किये जाने और उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.
📢 Announcement
Due to the ongoing #COVID19 situation & keeping in mind the academic future of students, I have advised @cbseindia29 to conduct board examinations only for 29 main subjects that are required for promotion & maybe crucial for admissions in HEIs #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/T5fNrrj6FT— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 1, 2020
उन्होंने लिखा है कि सीबीएसई केवल 29 मुख्य विषयों के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने की सलाह दी है जो कि प्रोन्नत किये जाने और विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.
सीबीएसई जब भी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने की स्थिति में होगी, वह समुचित नोटिस देकर 29 विषयों के लिए परीक्षाएं करायेगी. बाकी विषयों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगी और उनकी मार्किंग, मूल्यांकन के लिए जल्द ही निर्देश जारी किये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें- #CoronaFighters को निशाना बना रहे लोगः कहीं मेडिकल टीम तो कहीं पुलिस पर पथराव
कोरोना के कारण स्थगित हुई थी 10वीं व 12वीं की परीक्षा
गौरतलब है कि सीबीएसइ बोर्ड की ओर से कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विभिन्न जोन में चल रही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया था. बोर्ड ने अपने नोटिस में 31 मार्च तक के लिए परीक्षाएं स्थगित करने की बात कही थी, लेकिन लॉक डाउन की वजह से तारीख को अगले आदेश के लिए छोड़ दिया है.
सीबीएसई 10वीं के छात्रों का 20 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन का आखिरी पेपर होना था. जबकि इंटर के छात्रों का 21 मार्च, 24 मार्च और 28 मार्च को पेपर होने थे. अब इनकी तारीख बाद में घोषित की जायेगी.
इसे भी पढ़ें- इधर, शिक्षामंत्री कह रहे निजी स्कूल फीस न लें उधर, स्कूलों ने फीस बढ़ाने के साथ ऑनलाइन जमा करने को भी कहा




