BokaroJharkhand

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की फटकार के बाद बोकारो थर्मल कार्मेल स्कूल ने दो छात्रों को परीक्षा में शामिल किया

  • फीस बाकी होने के कारण परीक्षा नहीं देने दे रहा था स्कूल प्रबंधन

Bermo: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहल एवं स्कूल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाने के बाद स्कूल की प्राचार्य ने सोमवार से आरंभ स्कूल की वार्षिक परीक्षा में दो छात्रों को शामिल किया.

सोमवार से बोकारो थर्मल स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल की वार्षिक परीक्षा आरंभ हुई थी. कथारा निवासी स्कूल के एक अभिभावक के वर्ग तीन एवं छह में पढ़नेवाले दो छात्रों को सोमवार से आयोजित परीक्षा में महज इसलिए शामिल होने नहीं दिया गया कि दोनों की स्कूल फीस बकाया थी.

इसे भी पढ़ें – IAS राहुल पुरवार होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, विनय चौबे का सीएम का प्रधान सचिव बनने का रास्ता साफ

परीक्षा से वंचित कर क्लास के बाहर खड़ा किया गया

दोनों ही छात्रों को परीक्षा से वंचित कर क्लास से बाहर खड़ा कर दिया गया था. दोनों ही छात्रों के अभिभावक ने स्कूल की प्राचार्या से दोनों को परीक्षा में शामिल करने तथा दो तीन दिन में सभी बकाया फी जमा कर देने को लेकर काफी मिन्नत की. परंतु प्राचार्य नहीं मानीं.

अंत में अभिभावक ने राज्य के शिक्षा मंत्री को फोन करके पूरे मामले से अवगत कराया तथा आग्रह किया कि परीक्षा से वंचित होने पर दोनों का एक वर्ष खराब हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: सात सौ पंचायतों में अब भी इंटरनेट सुविधा की चुनौती, 15वें वित्त की राशि के भुगतान में आयेगा संकट

शिक्षा मंत्री ने फोन पर ही लगायी फटकार

शि़क्षा मंत्री ने तत्काल स्कूल की प्राचार्या को फोन करके कड़ी फटकार लगाते हुए दोनों को परीक्षा में शामिल करने का निर्देश दिया.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. स्कूल की प्राचार्या ने दोनों छात्रों को परीक्षा में शामिल कर लिया.

सोमवार को ही राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि स्कूलों में होनेवाली किसी भी वर्ग की वार्षिक परीक्षा में स्कूल प्रबंधन छात्रों को परीक्षा देने से नहीं रोक सकता है, चाहे वो सीसीएल प्रबंधन का स्कूल हो या फिर किसी भी तरह का निजी स्कूल.

ऐसी घटना की खबर मिलने पर सरकार की तरफ से स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि बोकारो थर्मल के कार्मेल स्कूल में प्रत्येक वर्ष कई छात्रों को फी नहीं जमा कर पाने के कारण परीक्षा अवधि में क्लास से बाहर खड़ा कर दिया जाता है.

इस संबंध में जब स्कूल की प्राचार्या से जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर-9122065764 पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

इसे भी पढ़ें – योगेंद्र साव और रघुवर दास के करीबी राजू साव सहित चार लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button