JharkhandLead NewsNEWSRanchi

गेतलसूद डैम में 150 मेगावाट सोलर फ्लोटिंग प्लांट का टेंडर जल्द होगा फाइनल, 80 करोड़ है लागत

Ranchi: राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है. पिछले कुछ समय से सौर नीति के तहत जलाशयों पर फोकस किया जा रहा है. ऊर्जा विभाग की मानें तो अगले दो वर्षों में दो फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो जायेगा. जहां से 750 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होने लगेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. गेतलसूद डैम में 150 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट के लिए निविदा भी जारी हो चुकी है. 27 जुलाई को टेंडर खुलेगा. अब तक इस योजना के लिए जीएट, स्टर्लिंग विल्सन, भेल, एल एंड टी, टाटा पावर सोलर और अल्फनार समेत अन्य कंपनियों ने योजना में रूचि दिखायी है. 80 करोड़ की लागत से योजना को पूरा किया जाना है. 27 जुलाई को इस पर अंतिम फैसला होगा. जिसके बाद कंपनियों को काम दिया जायेगा.

वहीं, चांडिल डैम में भी 600 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जायेगा.  चांडिल डैम में 600 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण पीपीपी मोड में जरेडा की ओर से किया जायेगा.  चयन के लिए बेंगलुरु की कंपनी ने गुरुवार से सर्वे आरंभ कर दिया है. बताया गया कि दोनों प्लांट के निर्माण में लगभग दो साल का समय लगेगा. इसके बाद दोनों प्लांट से 750 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी. जानकारी हो कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के तीन दर्जन से अधिक जलाशयों को चिन्हित कर काम किया जा रहा है. झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से रांची के गेतलसूद डैम में वर्ल्ड बैंक की मदद से 800 करोड़ की लागत से फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है. इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

 

Related Articles

Back to top button