
Ranchi: आइएएस विनय कुमार चौबे का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनना अब तय माना जा रहा है. विनय चौबे झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी थे. उन्हें सीएम का प्रधान सचिव बनाने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति चाहिए थी.
इसे भी पढ़ें – निजी स्कूल फीस के अभाव में छात्रों को परीक्षा देने से नहीं रोक सकते, ऐसा करने पर होगी कार्रवाईः हेमंत सोरेन
चुनाव आयोग को भेजे गये थे तीन नाम
झारखंड के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लिए राज्य सरकार की तरफ से केंद्रीय चुनाव आयोग को तीन नाम भेजे गये थे. इनमें राहुल पुरवार, सुनील बर्णवाल और के रवि कुमार के नाम शामिल थे.
चुनाव आयोग की तरफ से राहुल पुरवार के नाम पर मुहर लगी है. राहुल पुरवार अब झारखंड के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हैं. ऐसे में विनय कुमार चौबे का अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनना तय माना जा रहा है.
सरकार की तरफ से कुछ ही घंटों या एक-दो दिन में प्रधान सचिव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: सात सौ पंचायतों में अब भी इंटरनेट सुविधा की चुनौती, 15वें वित्त की राशि के भुगतान में आयेगा संकट



