
Bermo: बेरमो के बोकारो थर्मल सीसीएल कारो स्पेशल फेज दो स्थित सीटू कार्यालय में सोमवार को माकपा बोकारो जिला कमिटी की बैठक श्याम सुंदर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला का प्रतिवेदन जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने प्रस्तुत किया, जिसे बहस के पश्चात पारित किया गया. बैठक में माकपा केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर 8 फरवरी को राज्यों के अधिकारों और देश के फेडरल चरित्र पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा हमले के खिलाफ जिला के विभिन्न इलाकों में विरोध कार्रवाई करने का निर्णय लिया. साथ ही 16 फरवरी को ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों के औद्योगिक तथा ग्रामीण बंद के देशव्यापी आह्वान का समर्थन किया गया. बैठक में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की निंदा तथा चंपाई सोरेन सरकार का विश्वास मत प्राप्त करने पर बधाई दी गई. राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर के दिशानिर्देशन में बैठक संपन्न हुआ. बैठक में कुमार सत्येंद्र, बोकारो के आरके गोराई,मनोज पासवान, बेरमो के श्याम बिहारी सिंह दिनकर, अख्तर खा,गोमिया के श्याम सुंदर महतो, राकेश कुमार, कसमार के सकुर अंसारी,जटाधारी सिंह, भागीरथ शर्मा मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा ने बहुमत से भाजपा की साजिश को ठुकराया: माकपा




