Chaibasa

राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी पूरी, कांग्रेसियों में उत्साह

Chakradharpur: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर काफी उत्साह है. कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो गई है. राहुल गांधी पांच फरवरी सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की धरती खूंटी पहुंचेंगे, राहुल गांधी खूंटी में कचहरी मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे , इसके बाद दूसरे दिन छह फरवरी मंगलवार सुबह को राहुल गांधी कचहरी मैदान से भगत सिंह चौक तक पदयात्रा करेंगे. साथ ही भगत सिंह चौक पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर मरचा मोड़ में कुछ देर रुकेगी. इसके बाद राहुल गांधी गुमला जिले के कामडारा के लिए रवाना हो जाएंगे. सिमडेगा होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा के लिए रवाना होगी. जिला कांग्रेस कमिटी, प०सिंहभूम के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस नेता – कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है ,तैयारियां पूरी कर ली गई है , मंगलवार अहले सुबह प०सिंहभूम जिला से काफी संख्या कांग्रेस के नेता – कार्यकर्ता खूंटी के लिए कूच करेंगे .

बताते चलें कि सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने विगत दिनों राहुल गांधी के खूंटी दौरे को लेकर प०सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले के कांग्रेसियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया था और कई दिशा-निर्देश भी दिए थे. मौके पर कांग्रेस के प्रीतम बांकिरा , त्रिशानु राय , रंजीत यादव , देवराज चातर , जामबी कुदादा , सुकरा लोहार ,  मो.फिरोज अहमद , रुप सिंह बारी , संतोष सिन्हा , हंस कालुण्डिया , मो.एम हुसैन , लियोनार्ड बोदरा , संतोष सिन्हा , सुशील हेस्सा , सिंगराय सुंडी , ब्रज मोहन देवगम , सुशील दास आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button