JharkhandRanchi

विधानसभा ने बहुमत से भाजपा की साजिश को ठुकराया: माकपा

Ranchi: विधानसभा में 47 मतों से बहुमत सरकार बनने पर माकपा ने चंपाई सोरेन को बधाई दी. बयान जारी करते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि यह बहुमत इस बात का प्रमाण है कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरीके से विपक्ष की निर्वाचित सरकारों को गिराने का गंदा खेल खेलने की कोशिश कर रही है, उसे झारखंड ने बेनकाब कर दिया है. माकपा को पूरी उम्मीद है कि चंपाई सोरेन की सरकार अब और तेजी से जनहित के कामों को आगे बढ़ाएगी और राज्य में विभाजन और नफरत की राजनीति करने वाली ताकतों पर अंकुश लगाने का काम करेगी. जानकारी हो कि चंपाई सोरेन ने 31 जनवरी को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था. जिसके बाद राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सीएम पद के लिये शपथ लेने का निमंत्रण दिया. चंपाई सोरेन के शपथ लेने के बाद सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ. जिसमें जेएमएम सरकार को 47 मतों से जीत हासिल हुई. वहीं विपक्ष को 29 मत मिले.

इसे भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट में I.N.D.I गठबंधन पास, सत्ता पक्ष को 47 तो विपक्ष को मिले मत 29, चंपाई अब करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

Related Articles

Back to top button