
Chaibasa : मौसम के बदलाव मिजाज को देखते हुए विधायक दीपक बिरुवा के सौजन्य से रविवार को तीन गांवों में कंबल का वितरण किया.
रविवार की सुबह खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बरकेला पंचायत के करकट्टा गांव जाकर विधायक दीपक बिरुवा ने में वृद्ध-वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण का शुभारंभ किया.
करकट्टा गांव में शैलेश सुंडी और और समीर सुंडी, बड़ा लगिया में सेबोन बोयपाई और राजा सुंडी के नेतृत्व में कंबल वितरण किया गया. जबकि कबरागुटू गांव में लंका गोप की देखरेख में कंबल वितरण किया गया.
विधायक दीपक बिरुवा ने वृद्ध-वृद्धाओं को कंबल वितरण के बाद उनकी समस्याओं को भी सुना. वृद्ध-वृद्धाओं ने कंबल लेते समय आभार स्वरुप विधायक को आशीर्वाद दिया.
ये भी पढ़ें- Jharkhand: उन्नत ग्राम आय वृद्धि स्कीम के जरिये SC समाज के लोगों की तकदीर संवारने की कवायद




