JamshedpurJharkhand

Saraikela Accident : कांड्रा थाना के समीप पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur : सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में रांची की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

वहीं स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन चालक की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से घायल चालक को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पिकअप वैन चालक का नाम जेना बोदरा बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : ये कोल्‍हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्‍पताल है साहब, आज इस वजह से रहा सुर्खियों में

Related Articles

Back to top button