
Jamshedpur: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चतुर्थ महाअधिवेशन का आयोजन जमशेदपुर स्थित वन विभाग सभागार में रविवार को किया गया. इसमें राज्य भर से संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए और सांगठनिक चर्चा की. साथ ही भविष्य का ताना-बाना बुना.
गौरतलब हो कि महासंघ के तहत तमाम छोटे -बड़े संघ हैं जिसमें वन विभाग, स्वास्थ विभाग, पीडब्लूडी के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का संघ शामिल है. महासंघ के अधिवेशन में कई मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की गई, महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यरूप से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने और नई पेंशन योजना को रद्द करने को लेकर अधिवेशन में चर्चा की जा रही है . आगामी दिनों में इसको लेकर वृहद आंदोलन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur : ये कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है साहब, आज इस वजह से रहा सुर्खियों में




