
Ranchi: आखिर वो निर्णायक दिन आ ही गया. 23 मई, जो तय करेगा कि आनेवाले पांच सालों के लिए भारत का मुस्तकबिल क्या होगा. सभी पार्टियों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं. जीत की तैयारी में सबसे ज्यादा मशरूफ बीजेपी है. बाकायदा बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रात भर मिठाई बनाने की योजना है. तैयारी पूरी कर ली गयी है. सारा हिसाब-किताब हो गया है. दूसरी तरफ जेएमएम की तरफ से भी तैयारी हो रही है. रांची में शिबू सोरेन के आवास से लेकर दुमका तक में जश्न मनाने की तैयारी हो रही है. बस रुझान आने भर का इंतजार है. कांग्रेस के खेमे में भी काफी हलचल है. कांग्रेस कार्यालय में तैयारियों का जायजा बड़े अधिकारी ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – केएन चौबे और नीरज सिन्हा DGP बनने की रेस में सबसे आगे, 31 मई को रिटायर हो रहे डीके पांडेय
रांची में आजसू और बीजेपी साथ मनायेगी जश्न
हालांकि आजसू पार्टी एक ही सीट पर चुनाव लड़ी है. जहां वो अपने आप को काफी मजबूत आंक रही है. पार्टी का कहना है कि किसी भी हाल में एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत होगी. जीत के बाद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से जुलूस निकालने की योजना है. शुरुआत शहरी इलाकों से करने की बात हो रही है. वहीं रांची में अगर बीजेपी के उम्मीदवार संजय सेठ जीतते हैं, तो आजसू साथ में विजय जुलूस निकालेगी. बीजेपी की तरफ से प्रदेश कार्यालय के अलावा संजय सेठ जीत का जश्न मनाने के लिए अलग तरीके से इंतजाम कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – राफेल डील : SC में प्रशांत भूषण सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने लिखित पक्ष रखा
जीत के अपने-अपने दावे
जेएमएम की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि किसी भी हालत में महागठबंधन को आठ से दस सीटें आयेंगी. न्यूज विंग से बात करते हुए पार्टी के प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि दुमका समेत महागठबंधन झारखंड में 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगा. कहा कि जीत की तैयारी के लिए जेएमएम को वक्त नहीं लगता है. सारी तैयारी ऑन द स्पॉट कर ली जायेंगी. पूरे राज्य में पार्टी जश्न की तैयारी कर रही है. वहीं बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जेएमएम 2024 के सपनों की बात कर रहा है. महागठबंधन का सूपड़ा इस बार जनता ने साफ कर दिया है. कहा कि राज्य भर में झारखंड पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी. किसी भी हाल में पार्टी को 12 सीट से ज्यादा आनी हैं.
इसे भी पढ़ें – कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार सुबह से होगी मतगणना, तैयारियां पूरी



