BusinessLead NewsNational

देश के सबसे अमीर शख्स Gautam Adani अब सीमेंट सेक्टर में मार सकते हैं बड़ा हाथ, जानें फुल डिटेल

दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी Holcim Group भारत से कारोबार समेटने की तैयारी में

Mumbai : भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) सीमेंट कारोबार में बड़ा हाथ मार सकते हैं. इसकी वजह यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी Holcim Group भारत से अपना कारोबार समेटने की तैयारी में है. स्विटजरलैंड की इस कंपनी ने 17 साल पहले भारत में एंट्री की थी. Holcim Group भारत में अपनी दोनों लिस्टेड कंपनियों अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) को बेचने जा रही है. इस कंपनियों को खरीदने की होड़ में अडानी ग्रुप और जेएसडब्ल्यू (JSW) सबसे आगे चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बिहार को जल्द ही मिलेगी नई सड़कों की सौगात: बक्सर से लेकर भागलपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के विस्तार के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रालय ने दी हरी झंडी

जेएसडब्ल्यू भी है दौड़ में

सूत्रों के मुताबिक Holcim Group ने अपने कोर मार्केट पर फोकस करने की ग्लोबल स्ट्रेटजी तैयार की है. भारतीय बाजार से विदाई उसकी इसी रणनीति का हिस्सा है. Holcim Group भारत में अपना कारोबार बेचने के लिए जेएसडब्ल्यू और अडानी ग्रुप के साथ बातचीत कर रही है.
भारतीय बाजार में Holcim की फ्लैगशिप कंपनी अंबूजा सीमेंट है, जिसमें प्रमोटर्स हिस्सेदारी 63.1 फीसदी है. Holcim साल 2018 से ही अंबूजा और एसीसी को मर्ज करने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्वालिटी ट्रीटमेंट के लिए 660 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स होंगे तैनात

Holcim है दुनिया का सबसे बड़ा सीमेंट कारोबारी ग्रुप

Holcim का 2015 में फ्रांसीसी कंपनी Lafarge के साथ विलय हुआ था. इसके बाद LafargeHolcim नाम की कंपनी बनी थी. बाद में इसे होल्सिम समूह (Holcim Group) के रूप में एक नई पहचान मिली थी. होल्सिम ग्रुप की 70 देशों में मौजूदगी है. होल्सिम अपने क्षेत्र में दुनिया के कुछ सबसे भरोसेमंद ब्रांडों का एक समूह है, जिनमें एसीसी, एग्रीगेट इंडस्ट्रीज, अंबुजा सीमेंट्स, फायरस्टोन बिल्डिंग प्रोडक्ट्स, जियोसाइकिल, होल्सिम और लाफार्ज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : पटना में अवैध बालू खनन के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 32 अपराधियों को किया गिरफ्तार

अभी अल्ट्राटेक है सबसे बड़ी कंपनी

जेएसडब्ल्यू की तरह अडानी ग्रुप ने हाल ही में सीमेंट सेगमेंट में एंट्री मारी है. दोनों पूरी आक्रामकता के साथ सीमेंट बिजनस को बढ़ा रहे हैं. फिलहाल भारतीय सीमेंट बाजार में आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सबसे बड़ी कंपनी है. अल्ट्राटेक की सालाना क्षमता 117 मिलियन टन है.
वहीं अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड की संयुक्त क्षमता 66 मिलियन टन सालाना है. यानी जो भी इन दो कंपनियों को खरीदेगा वह सीमेंट मार्केट में सीधे दूसरे नंबर पर आएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पंथिक सिद्धांत से जोड़ने का माध्यम है फिल्म, शहर पहुंचने पर दस्तार फिल्म के न‍िर्माता चरणजीत सिंह अमन हुए सम्मानित

Related Articles

Back to top button