ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : एकल ग्रामोथान संसाधन केंद्र करंजो के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Chakradharpur : एकल ग्रामोथान संसाधन केंद्र करंजो के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जीआरसी के प्रभारी प्रकाश महतो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद सभी बच्चों तथा महिला समिति व संस्था के सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया. एकल गीत के साथ संस्था के उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही वहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर जो स्वरोजगार से जुड़ कर अपना कमाई खुद कर रहे है उनके अनुभव को साझा किया गया जो बहुत ही गोरविन्त करने वाली थी. महिला समिति के अध्यक्ष नीतू साहू के द्वारा विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने बताया बच्चो को विवेकानंद जी के जीवनकाल की प्रेरणादायक बातें बताई. सविता चुंग के द्वारा देशभक्ति गीत सभी ने गाया. कार्यक्रम में एकल महिला समिति करंजो की अध्यक्ष नीतू साहू, सचिव आशा भगेरिया, सहसचिव डिप्पी कौर, कोषाध्यक्ष एस पुष्पलता,
सुनीता भगेरिया, सविता चुंग,कंचन छाबड़ा,राखी साव, प्रतिभा विकास, आशा गुप्ता,रश्मि साहू,किरण तिवारी,सविता साव,रीता साव,मोनिका साव,गुनगुन साव,सुलभा दीदी,संगीता साव व संस्था के प्रभारी श्री प्रकाश महतो,शिल्पा मिश्रा, बुधेस्वर महतो,अमृत शामड, संतोष महतो आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button