JharkhandRanchi

Ranchi: लायंस फ्रेटरनिटी ऑफ रांची आज से शहर में चलायेगा ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव

Ranchi: लायंस क्लब पूरे देश भर में 13 जनवरी से ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव शुरू कर रहा है. इसी कड़ी में आज से लायंस फ्रेटरनिटी ऑफ रांची भी पूरे शहर में ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव शुरू कर रहा है. इसकी शुरूआत शाम 4.30 बजे से अलबर्ट एक्का चौक स्थित ईस्ट प्याऊ के पास से की जा रही है. इसका उदघाटन रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय करेंगे. मौके पर जिलापाल विवेक चौधरी, प्रथम उप जिलापाल लायन कमल जैन, जीएसटी समन्वयक लायन राजीव लोचन समेत कई लोग मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी जुथिका सान्याल ने दी. उन्होंने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल खुली चर्चाओं के लिये एक मंच प्रदान करने और सुशासन और अच्छी नागरिकता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है.

ई-कचरा कुल 70 प्रतिशत जहरीला कचरा बनाता है

ई-कचरा के कुल जहरीले कचरे का 70 प्रतिशत हिस्सा बनाता है. भारत में 82 प्रतिशत ई-कचरा हमारे उपकरणों से आता है,जो कैंसर का कारण बन सकता है. ई-कचरा नदियों और झीलों को जहर देता है और अत्यधिक जहरीले रसायनों के माध्यम से मिट्टी को दूषित करता है.

Related Articles

Back to top button