ChaibasaJharkhand

श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में फूलों की होली, झाल मंजिरा के थाप पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे के पांचमोड स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में श्री श्री गौर पूर्णिमा (होली) महोत्सव का आयोजन किया गया. होली महोत्सव समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूलों की अबीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी. इससे पहले मंदिर के पूजारी संजीव कुमार द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण कर भगवान श्री कृष्णा और राधा  की पूजा-अर्चना किया गया.  आरती के बाद श्री राधा गोविंद झांकी मंदिर परिसर में निकाली गई. झांकी दर्शन के साथ ही भक्ति हेमंत बृजवासी के नेतृत्व में भजन संध्या का आयोजन किया गया. तत्पश्चात श्रद्धालुओं के द्वारा फूल एवं गुलाल से होली खेली गई.

इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इधर समारोह को लेकर फूलों एवं विद्युत झालरों से मंदिर को आकर्षक सजाया गया है. इस दौरान संबोधित करते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष सह युवा अधिवक्ता आदिकांत सारंगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा से विविधता में एकता का पर्याय रही है. होली का त्योहार इसी विविधता में एकता तथा भाईचारे का प्रतीक है. इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं.

एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हैं और छोटे अपने बड़ों से शुभाशीष प्राप्त करते हैं. मालूम हो कि 24 मार्च दिन रविवार की सुबह 11 बजे दही हांडी लीला, हरि नाम संकीर्तन के साथ फुल व गुलाल की होली खेली जाएगी. वहीं भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव मोहंती, अनूप दास, अनुज प्रधान, मिथुन प्रधान, अभिषेक खलको आदि का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में रही.

Related Articles

Back to top button