Crime News

दो लाख के इनामी पीएलएफआइ एरिया कमांडर को गुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gumla: बसिया थाना क्षेत्र के द्वारसेनी गांव से गुमला पुलिस ने कारवाई करते हुए पीएलएफआइ के एरिया कमांडर शनि मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि शनि मुंडा के ऊपर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. गिरफ्तार पीएलएफआइ उग्रवादी शनि मुंडा के खिलाफ हत्या, आगजनी व आर्म्स एक्ट से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं. गुमला पुलिस ने शनि मुंडा को जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुरः टाटा मोटर्स में नोकरी नहीं मिलने से निराश युवक ने की आत्महत्या

ससुराल से गिरफ्तार हुआ एरिया कमांडर शनि मुंडा

गुमला एसपी अंजनी झा को गुप्ता सूचना मिली कि बसिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज डहूटोली गांव में रहनेवाला पीएलएफआइ उग्रवादी शनि मुंडा अपने गांव आया हुआ है और पास के द्वारसेनी गांव स्थित अपने ससुराल में ठहरा हुआ है. इस सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए अंचल निरीक्षक बसिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद कार्रवाई के लिए दल जैसे ही उसके ससुराल के करीब पहुंचा, तो पाया कि एक व्यक्ति जंगल की तरफ भाग रहा है. संदेह तथा प्राप्त हुलिया के आधार पर पुलिस बल के सहयोग से जंगल के पास उक्त व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा गया. जिसने पूछताछ के क्रम में खुद को पीएलएफआइ का एरिया कमांडर बताया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें – EESL के बल्ब लगाने के मामले में क्या सच बोल रही है बीजेपी?

गुज्जू गोप की मौत के बाद मिली थी एरिया कमांडर की जिम्मेवारी

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुए उग्रवादी शनि मुंडा को गुज्जू गोप की मौत के बाद एरिया कमांडर की जिम्मेवारी मिली थी. बसिया-कामडारा व आसपास के इलाके में शनि मुंडा का खौफ था. पीएलएफआइ सबजोनल कमांडर गुज्जू गोप की मौत के बाद शनि को संगठन ने एरिया कमांडर की कमान सौंपी थी. इसके बाद शनि मुंडा संगठन विस्तार व अन्य गतिविधियों में जुटा हुआ था.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : उषा मार्टिन की 190 करोड़ की संपत्ति अटैच, प्रवर्तन निदेशालय ने की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button