
Giridih: फगुआ की खुमारी चारों तरफ छाया हुआ है. फगुआ के पांरपरिक गीत सुनकर लोग जमकर होली मिलन कर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को गिरिडीह के भाजपा नेता सह प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु के कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जहां फगुआ के गीतों के बीच जमकर होली खेली गई. बाहर से आई महिला सिंगर ने इस दौरान पारंपरिक गीतों पर जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं को झूमाया. लिहाजाए भाजपा नेता सुरेश साहु के कार्यालय परिसर में मनाएं गए होली मिलन समारोह में शामिल होने खुद भाजपा के प्रर्देश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडीए पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादीए महिला नेत्री शालिनी वैशखियारए जिला अध्यक्ष संगीता सेठए संदीप डंगाईए मनोज संघईए नवीन सिन्हाए समरदीप कुमारए भागीरथ मंडलए संजीत सिंह पप्पूए अरविंद बरनवालए रंजीत बरनवालए रामबाबू साहु समेत कई हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी थी. इस दोरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ने प्रर्देश अध्यक्ष मंराडी को गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दिया. तो समर्थकों और कार्यकर्ताओं के उत्साह को मंराडी ने भी कम नहीं होने दिया. लिहाजाए पूर्व विधायक शाहाबादी समेत कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गुलाल लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया. कमोवेशए होली के पांरपरिक रंगो के बीच जमकर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मस्ती किया. तो फगुआ के गीतों पर जमकर नृत्य भी.
इसे भी पढ़ें: दीपिका पांडेय सिंह का ऑडियो वायरल ! भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की Viral Audio की जांच कराने और एक्शन की मांग




