Giridih

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

Giridih: कथित शराब घोटाले के आरोप में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के सीएम और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से गुस्साएं आप पार्टी ने शुक्रवार को पीएम मोदी का पुतला दहन किया. इस दौरान गिरिडीह में आम आदमी पार्टी को भाकपा माले का भी सहयोग मिला. और भाकपा माले के राजेश सिन्हा के साथ आप पार्टी के प्रर्देश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के नेत्तृव में काफी संख्या में दोनों दलों के नेताओं व कार्यकर्ता पीएम मोदी का पुतला लिए झंडा मैदान से निकली. इस दौरान दोनों दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. और पुतला लिए शहर का भ्रमण करते हुए टावर चाौक पहुंचे. जहां पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया. मौके पर आप के प्रर्देश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा और केन्द्र सरकार से पच नहीं पा रहा है तो लोस चुनाव में प्रचार करने से रोक लगाने पर पीएम मोदी के इशारे पर ईडी ने साजिश के तहत चुनाव में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन अब तक एक पैसे को ईडी बाहर निकाल नहीं पाई. और ना ही केजरीवाल के आवास से कोई तथ्य मिला. इधर पुतला दहन के दौरान मुर्शीद मिर्जा, कबीर, मो. आलम, परवेज आलम, राजू मंडल, कासिम अंसारी, मो. शम्स, इकराम अंसारी, मो. नौशाद, नवाब, वसीम अंसारी, मो. मिन्हाज अंसारी, नईम अंसारी, राहुल पासवान समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: होली मिलन समारोह में शामिल हुए बाबूलाल, खूब उड़े अबीर-गुलाल

Related Articles

Back to top button