JharkhandLead NewsRanchi

दीपिका पांडेय सिंह का ऑडियो वायरल ! भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की Viral Audio की जांच कराने और एक्शन की मांग

Ranchi: प्रदेश भाजपा की एक टीम ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से निर्वाचन कार्यालय में भेंट की. कथित तौर पर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय से जुड़े एक वायरल ऑडियो की जांच  कराने और इस पर कार्रवाई करने की भी मांग की. इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा. इसमें कहा कि 22 मार्च को भाजपा कार्यालय में किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा एक ऑडियो क्लिप मिला. यह क्लिप दीपिका पांडेय और रफीक नाम के किसी मुखिया  के बीच  हुई  वार्तालाप का बताया जा रहा. इसमें 25 लाख रुपये की लेन देन, किसी काम की पैरवी और डीसी, डीडीसी से संबंधित बातें हैं. यह चुनाव आचार संहिता का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है. इसकी जांच हो. कठोर दंड भी मिले. भाजपा प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव समेत अन्य लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: ED रेड के बाद दारोगा मीरा सिंह पर गिरी गाज, तुपुदाना ओपी प्रभारी के पद से हटायी गयी

Related Articles

Back to top button