JharkhandLead NewsRanchi

विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता: चमरा लिंडा

Ranchi : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माननीय मंत्री  चमरा लिंडा ने आज मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स कार्यालय का भ्रमण किया. मौके पर आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा तथा अन्य अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया. इस अवसर पर माननीय मंत्री चमरा लिंडा का कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मियों ने भी स्वागत किया. मौके पर मंत्री चमरा लिंडा ने कल्याण परिसर के सभी कार्यालयों के सभी कर्मियों से परिचय लिया तथा विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी ली.

विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचना प्राथमिकता

इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ ससमय पूरी पारदर्शिता के साथ लाभुकों तक पहुंचे इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्यों का संपादन करें. सभी प्रकार की छात्रवृत्ति राशि का वितरण, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगर सृजन सहित विभाग द्वारा चलायी जा रही अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्र गरीब जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों को भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

इस अवसर पर राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा, प्रबन्ध निदेशक  नेलसम बागे, प्रबन्ध निदेशक सुधीर बारा, टी आर आई से उपनिदेशक मोनिका टूटी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button