
Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक छह सितंबर को होगी. इस दिन राज्य के बेघरों को बड़ा तोहफा मिल सकता है. 15 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में राज्य योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना की शुरूआत करने की घोषणा की थी. अब डुमरी चुनाव के ठीक दूसरे दिन मंत्रिपरिषद की बैठक बुलायी गयी है. यह माना जा रहा है कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना कैबिनेट की बैठक में लायेगी और इसकी स्वीकृति प्रदान करेगी. ग्रामीण विकास विभाग भी इसकी तैयार कर रहा है. इस योजना से राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में छूटे हुए वैसे लोगों को आवास दिया जायेगा जो केंद्र के पीएम आवास योजना ग्रामीण व राज्य सरकार के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना से भी वंचित रह गये. ऐसे में इन्हें तीन कमरों का आवास बनाकर दिया जायेगा. इस योजना अंतर्गत अगले दो वर्षो में 15 हजार करोड़ की राशि खर्च की जायेगी. कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा हरमू रोड फ्लाईओवर की भी मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा कई विकास की योजनाएं स्वीकृत की जायेगी.




