JharkhandNEWSRanchi

शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सामाजिक आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र ने किया वृक्षारोपण

Ranchi: देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की  जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर सामाजिक -आर्थिक एवं संसदीय  अध्यन केंद्र, रांची द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम हरमू क्षेत्र के बसंत बिहार कॉलोनी स्थित भगवती एम्पायर के प्रांगण में आयोजित किया गया. इस अवसर पर केंद्र के महासचिव अयोध्या नाथ मिश्र ने पर्यावरण में हो रहे ज्वलनशील बदलाव एवं असमायिक ऋतु परिवर्तन के कारणों पर प्रकाश डाला. कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति का ऋणी है. प्रकृति पर  जीवन का लय बना रहे, इसके लिए उसे प्रत्येक वर्ष एक पौधा  लगाना चाहिए. जब तक वो पौधा वृक्ष ना बन जाये, उसकी देखभाल करनी चाहिए. इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव  सेवानिवृत शिक्षक अमरनाथ झा ने राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. समाजसेवी प्रदीप राजगरिया ने सामाजिक – आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र, रांची कार्यों की सराहना की. कहा कि वृक्ष जीवन एवं आश्रय, दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इसलिए आज के आधुनिक परिवेश में वृक्षारोपण होना अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष ओपी लाल, उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार झा, सदस्य अजय तिवारी, अरुण कुमार मिश्र, राजेश झा,अवध किशोर सिंह, कुंदन सिंह ,रांची नगर निगम से सेवानृवित उप नगर आयुक्त शंकर यादव, प्रदीप चौधरी एवं किशोर झा सहित अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना की मिल सकती है मंजूरी

Related Articles

Back to top button