
JAMSHEDPUR : उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन में रेलवे की ओर से प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है. इसको लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसल किया है. इनमें टाटानगर से भी एक ट्रेन शामिल है. रेलवे ने इस कार्य को लेकर ट्रेन नंबर 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया है. इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार ट्रेन नंबर 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 22 जून, 27 जून, 29 जून, 7 जुलाई, 6 जुलाई, 11 जुलाई, 13 जुलाई, 18 जुलाई और 20 जुलाई को रद्द रहेगी जबकि ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 24 जून, 29 जून, 1 जुलाई, 6 जुलाई, 8 जुलाई, 13 जुलाई,15 जुलाई, 20 जुलाई और 22 जुलाई को रद्द रहेगी.
ये भी पढ़ें : सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ढाई हजार पुलिस जवान और मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात




