
Ranchi: राजधानी में बढ़ते आपराधिक मामलों के निपटारे के लिए डेली वेज (दैनिक शुल्क) पर विधि सलाहकारों की नियुक्ति की जायेगी. उपायुक्त राय महिमापत रे के अनुसार इस संबंध में कानूनी स्नातकों (एलएलबी उत्तीर्ण) का पैनल बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ये विधि सलाहकार रखे जायेंगे. गृह विभाग की तरफ से 18 जनवरी को इस संबंध में योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन भी मांगा गया था. विधि सलाहकारों के लिए 140 आवेदन सरकार के पास आये थे. सरकार की तरफ से सूचीबद्ध अभ्यर्थियों से व्यावसायिक अनुभव और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गयी है. ताकि पैनल में शामिल सलाहकारों को जल्द से जल्द सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र दिया जा सके.
इसे भी पढ़ें – ACB ने निरसा अंचल के हल्का कर्मचारी को 15 सौ रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार
12 मार्च तक मांगे गये दस्तावेज
चयनित अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे 12 मार्च तक शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और अन्य संबंधित दस्तावेज को उप समाहर्ता विधि व्यवस्था के कार्यालय में जमा करायें. विधि शाखा की तरफ से सभी दस्तावेज की जांच की जायेगी. सफल अभ्यर्थियों की सूची समाहरणालय परिसर की विधि शाखा, जिला स्तरीय लीगल सर्विसेज समिति, अनुमंडल कार्यालय, रांची बार एसोसिएशन और जिला अभियोजन कार्यालय रांची के सूचना पट्ट में उपलब्ध करा दी गयी है.
इसे भी पढ़ें – #एयर स्ट्राइकः अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ का दावाः हमले में हुआ भारी नुकसान, तसवीरें जारी कीं



