Read Next
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
20/05/2024
संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के हिट होने के बाद ‘लव एंड वॉर’ के लिए तैयार किया गाना, बोले- इसके बिना अधूरी होगी फिल्म
25/08/2023
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान, अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट व कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
02/08/2023
हम दिल दे चुके सनम-लगान व देवदास जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी से थे परेशान
15/07/2023
नहीं रहे ‘लापतागंज के चौरसिया’, एक्टर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत
01/07/2023
‘आदिपुरुष’ विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनोज मुंतशिर व फिल्म के निर्माता-निर्देशक को किया तलब, बनवाई कमिटी
28/06/2023
आदिपुरुष’ विवाद के बीच, रामानंद सागर की ‘रामायण’ अगले सप्ताह से टीवी पर होगी वापसी, जानें कब और कहां देखें
18/06/2023
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
05/06/2023
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस
30/04/2023
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन चंद्रा की मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” का ट्रेलर लॉन्च
Back to top button
Mumbai : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फिल्म ‘मिशन मंगल’ के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं.
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं. गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था.
इसे भी पढ़ें- पूर्व DGP डीके पांडेय की पत्नी के जमीन मामले की समीक्षा करेंगे आयुक्त
क्या कहा इसरो ने
इसरो ने ट्वीट कर कहा कि मिशन मंगल का ट्रेलर खूबसूरती से भावनाओं और जुनून की झलक को दिखाता है जिसके साथ इसरो की टीम काम करती है.
इसरो के एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि जैसा कि इसरो ने चंद्रयान-2 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण की तैयारी की है, इसरो की ओर से मिशन मंगल के लिए अक्षय कुमार और टीम को शुभकामनाएं.
इसके जवाब में अक्षय कुमार ने भी इसरो को ‘चन्द्रयान-2’ के सफल प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और चंद्रयान-2 के लिए टीम इसरो को एक बार फिर से शुभकामनाएं.
इसे भी पढ़ें- रांची : पुलिस के लिए सिरदर्द बना चड्डी बनियान गिरोह, एक घटना के खुलासे के पहले ही घट जाती है दूसरी घटना
मिशन मंगल वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे अक्षय
गौरतलब है कि इसरो ‘चंद्रयान-2’ को पहले 15 जुलाई को प्रक्षेपित करने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी खामी का पता चलने के बाद प्रक्षेपण को टाल दिया गया था. इसरो ने अब इसके प्रक्षेपण की तिथि 22 जुलाई निर्धारित की है.
‘मिशन मंगल’ में अक्षय ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है, जो अपने सहकर्मियों के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में अंतरिक्ष यान भेजने के लिए भारत के मिशन को अंजाम देता है.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार ने ईवीएम के जरिए जीत हासिल की, ममता बनर्जी ने टीएमसी की महारैली में लगाया आरोप
वास्तविक जीवन के वैज्ञानिकों पर आधारित है फिल्म
जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म, वास्तविक जीवन के वैज्ञानिकों पर आधारित है, जिन्होंने 2013 में इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए गए भारत के पहले अंतरग्रहीय अभियान, मार्स ऑर्बिटर मिशन (मॉम) में योगदान दिया था, जो मंगलयान के रूप में प्रसिद्ध है.
केप ऑफ गुड फिल्म्स, होप प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.