
Bermo: बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो सिम सीआईएसएफ कैंप के समीप पुलिया के नीचे शुक्रवार देर शाम तीन नंबर तांती धौड़ा निवासी प्रदीप कुमार तांती (49 वर्ष) का शव मिला. उसके शरीर पर कई हिस्सों में चोट के निशान थे. 60 फीट पुलिया के नीचे उनकी बाइक जेएच 02 जी 9439 भी गिरा हुआ पाया गया.मृतक प्रदीप के पुत्र दीपांकर ने बताया कि उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. 25 दिसंबर को रात 9 बजे घर से बाइक लेकर निकले थे और सुबह तक घर नहीं लौटने पर हम लोग खोजबीन करने लगे. परिजनों तथा अन्य परिचितों के यहां पता करने पर कुछ भी पता नहीं चला तो आज मां लक्ष्मी देवी गांधीनगर थाना में पिता के लापता होने का सनहा दर्ज कराया था. शाम में किसी बच्चे ने पुलिया के समीप बेर तोड़ने के क्रम में बाइक और मेरे पिता को नीचे गिरा देखा तो हल्ला किया जिसके बाद हम लोग वहां पहुंचे और उसकी पहचान की, फिर गांधीनगर पुलिस को सूचना दिया गया तो गांधी नगर थाना प्रभारी पिंटू महथा एवं एएसआई श्रीकांत दरवे सशस्त्र वालों के साथ पहुंचे और लगभग 50 फीट नीचे पुलिया से रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला.शव गहरे पुलिया के नीचे झाड़ियां के बीच गिरा हुआ था जिसे निकालने में प्रखंड 20 सूत्री सदस्य संतोष कुमार महतो, गंगाराम, सूरज कुमार, थाना के एक जवान के अलावे मुखिया प्रतिनिधि टीपू महतो ने अहम भूमिका निभाई. थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह दुर्घटना का मामला लगता है शव को ढोरी केंद्रीय अस्पताल के मर्चरी में रखवाया गया है. सुबह पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय भेजा जाएगा.




