Dhanbad

धनबाद पुलिस की समीक्षा बैठक में डीआईजी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Dhanbad: पुलिस उप महानिरीक्षक (कोयला क्षेत्र बोकारो) सुरेंद्र कुमार झा ने धनबाद पुलिस ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इस बैठक में डीआईजी ने वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी के साथ सभी डीएसपी, एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी को संबोधित किया.
इस बैठक में डीआईजी ने अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हत्या, दहेज हत्या, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण, और महिला अपराधों से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी होगी. इसके अलावा, डीआईजी ने विशेष अभियान चलाकर लंबित विवेचनाओं और एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा जल्द करने के निर्देश दिए. उन्होंने संगठित अपराध से जुड़े अपराधकर्मी, घोषित अपराधियों और गिरोहबंद अधिनियम के तहत चिन्हित अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के निर्देश भी दिए.

Related Articles

Back to top button