
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वो खरमास से पहले ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे. मिजोरम के राज्यपाल जब ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे, तब मैं कॉमन मैन हो जाऊंगा. इसके बाद पार्टी के लिए काम करूंगा.
इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलने जमशेदपुर भाजपा विधायक पहुंचे, जहां विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक अमर बाउरी, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही नें रघुवर दास का स्वागत किया,
उड़ीसा के राज्यपाल से इस्तीफा के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे रघुव दास नें जमशेदपुर पूर्वी की धरती को प्रणाम किया, कहा कि जमशेदपुर की धरती ने ही मुझे मजदूर से मुख्यमंत्री और राजयपाल तक पहुंचाया, 14 महीने इस धरती को छोड़कर ओडिशा गया था, दुख हो रहा था पर ओडिशा की धरती ने मुझे बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया, मैंने राज्यपाल रहते हुए ओडिशा के 30 जिलों का दौरा कर जनता की हर समस्याएं सुनी और उसे पूरा करने का प्रयास किया, जमशेदपुर में पानी और अन्य समस्याओं को वर्तमान विधायक से मिलकर दूर कर आऊंगा,




