
Giridih : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी में लोग जुट गए हैं. सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने झरियागादी छठ घाट, दिन दयाल उपाध्याय छठ घाट, शिव शक्ति छठघाट, अरगाघाट, मेट्रोस गली, शीतलपुर, सिरसिया, सिहोडीह समेत शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर घाट का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सभी छठ घाट को दुरुस्त करने और व्यापक रूप से लाइट बत्ती, साफ सफाई इत्यादि का इंतजाम करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
मौके पर विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर पिछले बार से बेहतर व्यवस्था की जायेगी. नगर निगम की ओर से पहल की जा रही है. वहीं छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है. कल से पूरे जोर शोर से छठ घाट में साफ सफाई से लेकर सभी काम शुरू हो जाएंगे.



