
Giridih : चुनाव को लेकर मंगलवार को गिरिडीह के डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और धनबाद के बाघमारा एसडीपीओ ने ज्वाइंट रूप से इंटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कॉर्डिनेशन बैठक की. इस दौरान बैठक में निमियाघाट, डुमरी, बाघमारा थाना प्रभारी के सर्किल इंस्पेक्टर भी शामिल हुए. वहीं बैठक में चर्चा करते हुए दोनों एसडीपीओ ने कहा कि दोनों जिलों से सटे चेकनाका को अब और सक्रिय किया जाएगा. कहा गया कि bnss भारतीय न्याय संहिता के एक्ट के अनुसार गंभीर अपराध से जुड़े अपराधियों को दबोचने में दोनो जिलों की पुलिस ज्वाइंट रूप से कारवाई करेगी. इस दौरान बैठक में दोनों जिले के अनुमंडल स्तर पर अवैध नशीला पदार्थ के साथ खनिज संपदा को लेकर भी कारवाई तेज की जाएगी. जबकि किसी राजनीतिक दल के द्वारा अगर चुनाव को प्रभावित करने वाले समानों का वितरण किया जाता है तो कारवाई तय है. साथ ही नक्सलवाद और नक्सली के खिलाफ भी दोनों जिले के एसडीपीओ ने सर्च ऑपरेशन तेज करने की बात कही. जबकि नेशनल हाइवे और जीटी रोड में अवैध कारोबार के खिलाफ भी कारवाई तेज करने पर सहमति बनी.



