
Ranchi: चाईबासा पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान तीन एसएलआर मैगजीन और सैकड़ों गोलियां बरामद की हैं. हालांकि इसके पहले भी सर्च अभियान के दौरान दो एसएलआर मैगजीन चाईबासा पुलिस ने बरामद किया था. चाईबासा पुलिस अपने इलाके में लगातार सर्च अभियान चल रही है. इस अभियान में झारखंड जगुआर सीआरपीएफ के बटालियन शामिल थे. यह मैगजीन कराईकेला थाना अंतर्गत केराबीर पहाड़ी के नजदीक से बरामद की गयी है.



