
Ranchi : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली व ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 35वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखन्ड के एथलीटों का पहला दिन चमकदार रहा. राज्य के एथलीटों ने पहले दिन 04 स्वर्ण सहिया दस पदक जीते. 3 रजत व 03 कांस्य पदक भी टीम को मिले. गौरतलब है कि पूर्वी क्षेत्र जुनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल,असम, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपूरा, नागालैंड,अंडमान निकोबार समेत मेजबान उड़ीसा की टीम भाग ले रही है.
ये रहे पहले दिन के विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण-
बालक 20-
हैमर थ्रो – प्रीतम शर्मा
बालिका 16 वर्ष –
60 मीटर – ममता मेरी मुर्मू
बालिका अंडर 20
लंबी कूद – प्रीति लकड़ा
बालक अंडर 20 –
1500 मीटर – विवेक पाल
रजत:
बालक अंडर 16- लांग जंप विनीत उरांव
बालिका अंडर 20
400 मीटर -आकांक्षा कुमारी
बालक अंडर 20
1500 मीटर – प्रदीप कुमार
कांस्य:
बालक अंडर 20
5000 मीटर-पवन सिंह
बालिका अंडर 16-
80 मीटर हर्डल्स – दशमी कांडूलना,
बालिका अंडर 20- लंबी कूद – हुस्नारा प्रवीण
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, जे ए ए अध्यक्ष सी डी सिंह, सचिव एस के पांडेय समेत संघ के पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों तथा टीम प्रशिक्षक आशु भाटिया, अनुभा खाखा, टीम मैनेजर मनोज सिंह, सुनीता सिंह को भी बधाई दी है.



