JharkhandLead NewsRanchi

उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत युवाओं के परिजन को एक सरकारी नौकरी दे हेमंत सरकार: हिमंता बिस्वा सरमा

Ranchi : भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. प्रदेश कर्यालय में अनौपचारिक भेंट मुलाकात के बाद वे सीधे ओरमांझी के जिराबर गांव गये. साथ में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष  अमर कुमार बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह सहित रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल थे.

मीडिया से बात करते हुए बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. कहा कि हेमंत सरकार संवेदनहीन सरकार है. अबतक किसी परिजन से सरकार के प्रतिनिधि मिलने तक नहीं पहुंचे. भाजपा राज्य के 16 नौजवानों के मौत से दुखी है. पार्टी इस दुखद क्षण में परिजनों के साथ खड़ी है. राज्य सरकार की ओर से अबतक न कोई मुवाबज राशि की घोषणा की गई नौकरी की. कहा कि क्या राज्य सरकार के पास सहायता के लिए फंड का अभाव है जो मंत्रियों के ऊपर उसे फेंक रही है. मंत्री कब और कैसे, किस मद से देंगे, कुछ स्पष्ट नहीं. राज्य सरकार की लापरवाही, अव्यवस्था और गलत निर्णय के कारण युवाओं की मौत हुई है. रात भर जागकर युवा लाइन में लगे. गरीब अभ्यर्थी बिना खाए पिए दौड़ में शामिल हुए. कोरोना टीकाकरण का बहाना बनाकर राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से बचना चाह रही. टीकाकरण पूरी दुनिया में हुआ. खुद मुख्यमंत्री ने टीका लिया है. पूरे देश में सिपाही, सेना की बहाली हुई लेकिन कहीं ऐसी दुखद घटना नहीं घटी.

हेमंत सरकार ने नियमों को ताक पर रखते हुए बिना मेडिकल टेस्ट कराए अभ्यर्थियों को दौड़ाया. दुखद घटना का राजनीतीकरण हेमंत सरकार कर रही जबकि राज्य सरकार को अविलंब परिजनों को नौकरी देनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि भाजपा दुख की बेला में मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों के साथ खड़ी है. राज्य में भाजपा सरकार बनते ही परिजनों को नौकरी दी जायेगी.

बिस्वा सरमा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू के कुचू स्थित आवास भी गए. जहां श्री साहू ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता एवम ग्रामीण भी उपस्थित थे. नामकुम में स्व विकास लिंडा के परिजनों से भी मिलने हिमंता सरमा गये.

 

Related Articles

Back to top button