
Ranchi: झारखंड राज्य अंडर-17 सब जूनियर एवं फेडरेशन कप सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिये टीम चयन ट्रायल 9 अप्रैल को होगा. इसके लिये गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में सुबह 10:00 बजे से ट्रायल होगा. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर के लिये उम्र सीमा तय है. 2005, 2006 एवं 2007 के जन्म तिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/पैरेंटल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी. फेडरेशन कप में 20 साल एवं इससे ऊपर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. इसके लिये 2004, 2003 के मेडिकल सर्टिफिकेट या पैरेंटल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी.
ट्रायल में इसका रखना है ध्यान
रनजीश कुमार के मुताबिक खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेते समय अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति लानी होगी. साथ ही दसवीं की मार्कशीट और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो भी साथ में लाना अनिवार्य होगा. इस दोनों ही प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान 15 अप्रैल से 19 अप्रैल को रांची के गणपत राय इंदौर स्टेडियम झारखंड में आयोजित होने वाले U-17 सब जूनियर एवं फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. सपोर्टिंग स्टाफ एवं खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की कॉपी साथ लाना आवश्यक होगा. अधिक जानकारी के लिए राजीव रंजन (भीम) के फोन नंबर 7352062572 पर संपर्क करें.
खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न हैं
U-17 सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता
बालक फ्री स्टाइल- 45kg, 48kg, 51kg, 55kg, 60kg, 65kg, 71kg, 80kg, 92kg, 110kg. बालक ग्रीको रोमन-45kg, 48kg, 51kg, 55kg, 60kg, 65kg, 71kg, 80kg, 92kg, 110kg.
बालिका भार वर्ग- 40kg, 43kg, 46kg, 49kg, 53kg, 57kg, 61kg, 65kg, 69kg, 73kg.
फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता
सीनियर कुश्ती भार वर्ग में पुरुष फ्री स्टाइल के लिये 57kg, 61kg, 65kg, 70kg, 74kg, 79kg, 86kg, 92kg, 97kg, 125kg. भार वर्ग तय है.
इसके अलावा पुरुष ग्रीको रोमन 55kg, 60kg, 63kg, 67kg, 72kg, 77kg, 82kg, 87kg, 97kg, 130kg में खिलाड़ी भाग ले सकते हैं.
पुरुष भार वर्ग में 50kg, 53kg, 55kg, 57kg, 59kg, 62kg, 65kg, 68kg, 72kg, 76kg भार वर्ग निर्धारित है.




