JharkhandPalamu

Palamu : पुलिस को फिर रौंदने की कोशिश, 6 पशु तस्कर गिरफ्तार, 149 मवेशी जब्त

Palamu : जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको मोड़ पर एक बार फिर कंटेनर में सवार पशु तस्करों ने पलामू पुलिस को रौंदने की कोशिश की. हालांकि इस क्रम में की गयी कार्रवाई में नावाबाजार के ही पावरग्रिड के पास बड़ी गाड़ी की मदद से सभी चार कंटेनरों को रोका गया एवं उसमें से 149 मवेशियों को बरामद किया गया. पशु तस्करी में संलिप्त छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. सभी चालक एवं खलासी हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मो. वसीम अंसारी लेंजवा हंटरगंज चतरा, मो. समीम अकोनाबेदा शेरघाटी आमस बिहार, सुदीन अंसारी लोरंगे पुसो गुमला, विलाल साह एवं सुमान ताहरपुर मैनाठेर मुरादाबाद यूपी, वजीर गजवा प्रतापपुर चतरा शामिल हैं. पशु तस्करी में एक दर्जन लोगों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है. सभी की पहचान हो गयी है. सभी लोहरदगा व डालटनगंज से जुड़े हुए हैं.

एएसपी राकेश कुमार ने सोमवार शाम एसपी कार्यालय में बताया कि सारे मवेशियों को गुमला से औरंगाबाद के बारुण ले जाया जा था. गुप्त सूचना पर नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, एसआई सुधीर सिंह ने पशु से भरे चार कंटेनरों को पकड़ा एवं जब्त किया.

Related Articles

Back to top button