JharkhandLead NewsRanchi

उत्पाद सिपाही भर्ती: अबतक एक दर्जन युवाओं की मौत, सैकड़ों लोग हुए बेहोश

Ranchi : राज्य में उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए दौड़ का आयोजन जारी है. यह दौड़ 22 अगस्त से शुरु हुई है और 4 सितंबर तक चलेगी. अब तक कुल एक दर्जन युवाओं की मौत हो गई है, वहीं एक सौ से अधिक युवा बेहोश हो गए. आज सुबह पलामू जिले के रहने वाले दीपक कुमार ने मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया. अब मृत युवाओं की आकंड़ा एक दर्जन हो गया है. इसके पहले हजारीबाग के पदमा सेंटर में गिरीडीह जिले के रहने वाले सूरज वर्मा की मौत हो गई थी. सूरज वर्मा की मौत के पहले 23 अगस्त को मांडू के बलसगरा निवासी महेश प्रसाद की मौत हो गई थी. दो दिन पहले पलामू जिले में तीन युवाओं की मौत हो गई थी. साहिबगंज में भी उत्पाद सिपाही की बहाली में पहुंचे रांची के युवक की मौत हो गई थी. युवक की पहचान रांची के नामकुम निवासी 22 वर्षीय विकास लिंडा के रूप में हुई थी.

इसके पहले छह मिनट में 1600 मीटर की दौड़ होती थी

वर्तमान में झारखंड पुलिस और उत्पाद सिपाही के लिए दस किलोमीटर की दौड़ करायी जा रही है. इसके पहले शारीरिक परीक्षा में 1600 मीटर की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन साल 2016 में इस नीति में बदलाव किया गया और दस किलोमीटर की दौड़ एक घंटे में पूरा करने का नियम बना है.

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया बयान, मामले में यूडी केस दर्ज कर होगी जांच

उत्पाद सिपाही बहाली में अबतक हुई मौत को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बयान जारी किया है. बयान जारी कर कहा है कि जो भी युवाओं की मौत हुई है, उन सभी मामलों में यूडी केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस इन सभी मामलों की जांच करेगी. इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button