
Gomia: बेरमो अनुमंडल के गोमियां प्रखंड स्थित पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भामाशाह धर्मशाला में इंडिया गठबंधन की बैठक शनिवार को की गई. बैठक में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के गिरिडीह लोक सभा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व योगेंद्र प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबीता देवी मौजूद थी. बैठक का संचालन प्रखंड सचिव बंटी उरांव एवं अध्यक्षता लुदु मांझी ने किया.

बैठक में योगेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा की इस बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है. भारतीय जनता पार्टी सिर्फ विपक्षी को परेशान करने का काम कर रही है. हम उस उद्देश्य को पूरा होने नही देंगे.विपक्षी पार्टी चाय और गाय , मंदिर और मस्जिद के नाम पर राजनीति कर रही है. प्रभु राम केवल भारतीय जनता पार्टी की नही है अगर काम करेंगे तो आशीर्वाद मिलेगा नही तो नही मिलेगा. जितनी योजना गोमियां के धरातल पर उतरी है हमारी सरकार की देन है. उसी के अधार पर जनता के बीच जायेंगें. हमलोगों ने कोरोना काल में चप्पल पहनने वाले को जहाज में चढ़ाकर जान बचाने का काम किया. यह लड़ाई स्वाभिमान की लड़ाई है.
वही टुंडी विधायक एवं गठबंधन के गिरिडीह लोकसभा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा.उलगुलान रैली को आगामी 21तारीख को सफल बनाने की अपील की और कहा ये विचार धारा की लड़ाई है और ये लड़ाई वोट के माध्यम से ही लड़ी जा सकती है. मौके पर जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जय नारायण महतो, मुखिया राम वृक्ष मुर्मू , कोपेश्वर यादव, मुमताज अंसारी,अरुण यादव, अमित पासवान, मोहम्मद असलम सहित कई गणमान्य एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: रांची में घूमने निकली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में आरोपी




