Giridih

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी का पर्व

Giridih: गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा में शनिवार को वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. कृपाण और कड़े के साथ पंज प्यारे का स्वरूप सिख समुदाय को इसी वैशाखी के दिन गुरुओं द्वारा प्रदान किया गया था इसलिए इस दिन को सिख समुदाय वैशाखी के रूप में मनाया जाता है. इधर वैशाखी को लेकर पिछले 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन भी शनिवार को किया गया. जबकि स्थानीय रागी जत्था ने इस दौरान शब्द कीर्तन किया. जिसमे काफी संख्या में सिख समुदाय के भक्तो के साथ सदर विधायक सुदविया कुमार सोनू समेत महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. दोपहर शुरू हुए शब्द कीर्तन का दौर काफी देर तक चला. और लोगो की आस्था भी मौके पर खूब दिखी. प्रधान गुरुद्वारा के दरबार साहिब में सिख संगत के साथ दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए. शब्द कीर्तन के बाद गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन हुआ. मौके पर प्रधान गुरुद्वारा के प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि पर्व को सिख समुदाय द्वारा इस साल भी उत्साह के साथ मना रहा है. इधर गुरुद्वारा में पूर्व प्रधान सेवक डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, ऋषि सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, हरमिंदर सिंह मोंगिया, नरेंद्र सिंह सलूजा, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत काफी संख्या में सिख समुदाय के भक्तो की भीड़ जुटी.

इसे भी पढ़ें: गिरीडीहः भाभी की हत्या कर दंपती फरार, बच्चों को लेकर हुए विवाद में दिया घटना को अंजाम

Related Articles

Back to top button