ChatraCrime News

चतरा के प्रतापपुर में सात अवैध क्रशर मशीन को प्रशासन ने किया ध्वस्त

Chatra: अवैध उत्खनन व मिनरल्स की कालाबाजारी के विरुद्ध खनन टास्क कोर्स की शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई. डीसी अबू इमरान के निर्देश पर एसडीओ मुमताज अंसारी के नेतृत्व में अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. टीम ने झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित प्रतापपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सात अवैध क्रशर मशीनों को ध्वस्त कर दिया. इसे स्थानीय तौर पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. क्योंकि इलाके में बड़े पैमाने पर पत्थर माफिया सक्रिय हैं. थाना क्षेत्र के लोधिया इलाके में संचालित इन सात क्रशरों को ध्वस्त किया गया. इससे पूर्व जांच के दौरान मापदंड आहर्ता पूरी नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस निरस्त कर उक्त सभी क्रशरों को खनन विभाग ने अवैध घोषित कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: विश्व पशु चिकित्सा दिवस के मौके पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत शिविर का आयोजन

क्रशर संचालकों द्वारा रात के अंधेरे में अवैध रूप से क्रशरों का संचालन कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा था. गुप्त सूचना पर खनन टास्क फोर्स की टीम ने यह कार्रवाई की. क्रशर संचालकों की शिनाख्त कर अब प्रशासन अगली कार्रवाई में जुट गया है. इस अभियान के दौरान अवैध बालू खनन करते आधा दर्जन ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया. चतरा में एक, जोरी में दो व प्रतापपुर में एक ट्रैक्टर धराया. इसके अलावा ईटखोरी और पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया. अभियान में जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास व प्रतापपुर पुलिस निरीक्षक लव कुमार समेत अंचल अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. टास्क फोर्स की इस कार्रवाई से माफियाओं व तस्करों में हड़कंप मचने की बात कही जा रही है.

Related Articles

Back to top button