Court NewsLead News

हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम से कहा- एनएचएआइ नो ऑब्जेक्शन दे देगा, रांची में सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना के फेज- 1 के बचे 15% काम को जल्द पूरा करें

Ranchi : रांची शहर में सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना को पूरा करने का आग्रह करनेवाली अरविंदर सिंह देओल की जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को हुई. मामले में कोर्ट ने रांची नगर निगम से कहा कि शहर में सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना के फेज वन के लिए एनएचएआइ आपको नो ऑब्जेक्शन दे देगा. ऐसे में नगर निगम शेष बचे 15% काम को जल्द पूरा करे. वहीं राज्य सरकार ने फेज-टू, फेज थ्री और फेज फोर के निर्माण कार्य के संबंध में बताया कि डीपीआर की स्क्रूटनी का काम चल रहा है. अभी चुनाव आचार संहिता लगी है, इसलिए टेंडर की प्रक्रिया अभी नहीं की जायेगी. इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि डीपीआर की स्क्रूटनी का काम कब तक पूरा हो जायेगा. इसे शपथ पत्र दाखिल कर बतायें. मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी.

इससे पूर्व रांची नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव ने कोर्ट को बताया कि जोन-वन का कार्य रांची नगर निगम कर रहा है, जिसका 15  प्रतिशत कार्य बचा है. एनएचएआइ से अभी एनओसी नहीं मिला है. एनओसी मिलने पर शेष बचा कार्य जल्द पूरा हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें – दुमका से नहीं लड़ेंगे हेमंत सोरेन, पार्टी ने नलिन सोरेन को बनाया उम्मीदवार, गिरिडीह से लड़ेंगे मथुरा महतो

Related Articles

Back to top button