
Jamshedpur: मानगो में जाकिन नगर में नॉन बैंकिंग कंपनी चलाने वाला इमाम जियाउर रहमान ने लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया है. इस मामले में आजाद नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत दर्ज कराने के कई दिन बाद भी पुलिस जियाउर रहमान को नहीं पकड़ सकी है. गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में लोगों ने शिकायत कर जियाउर्रहमान को गिरफ्तार करने की मांग की है. मानगो की रहने वाली रीना आजमी ने बताया कि वो रमजान के पहले दिन बैंक से पैसा लेने गए तो वहां ताला लटका हुआ था. उन्होंने एजेंट से पूछा कि कलेक्शन के लिए क्यों नहीं आ रहे, तो उसने बताया के कंपनी में ताला लग गया है और कंपनी का ऑनर जियाउर रहमान सभी के जेवर-पैसे सब लेकर भाग गया. महिला ने बताया कि वो कंपनी में गोल्ड जमा कर 60 हजार रुपये का लोन लिया था. 8 हजार रुपये ब्याज के साथ उसे 68 हजार रुपये चुकाने थे, उसमें से 60 रुपये चुकता भी कर दिया था. जब वो किस्त के 8 हजार रुपये अदा कर अपना गोल्ड लेने गयी, तो वहां ताला लगा पाया. महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है . बताते हैं कि जियाउर रहमान मानगो के ही एक मस्जिद में पेश इमामत करता था. बाद में उसने एक चिटफंड कंपनी खोला. अब वह कंपनी बंद कर फरार हो गया है.




